फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Diet's budget of 37 lakh 34 thousand approved

डायट का 37 लाख 34 हजार का बजट अनुमोदित

Tue, 24 Aug 2021 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Diet's budget of 37 lakh 34 thousand approved
डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की कार्यक्रम परामर्श समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए 72 लाख 40 हजार की मांग के सापेक्ष 37 लाख 34 हजार के बजट अनुमोदन किया गया। डीएम ने कहा कि डायट शिक्षकों की ट्रेनिंग समेत शिक्षण कार्य में तकनीकी और नवाचारी प्रयास करें। प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल ने बताया कि वर्तमान में 2 दो करोड़ 35 लाख से परिसर में हॉल और प्राचार्य आवास बनाया जा रहा है। गत वित्तीय वर्ष में 19 लाख 61 हजार की धनराशि का शत प्रतिशत उपयोग किया गया। ऑनलाइन शिक्षण कार्य को सुव्यवस्थित करने के लिए प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी के लिए डाटा पैक, प्रशिक्षण सामग्री और स्टेशनरी के लिए एक हजार रुपये की स्वीकृति डीएम की ओर से दी गई। बैठक में डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट, एबीईओ चंबा अनीनाथ, सीआरसी आनंदमणि पैन्यूली, डॉ. वीर सिंह रावत, राजेंद्र बडोनी, प्रमोद पैन्यूली, देवेंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed