फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Did not become a blockade on the road

सड़क न बनने पर किया चक्का जाम

Fri, 04 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 04 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली 2.4 किमी सड़क की मरम्मत नहीं होने पर गुस्साए कंडी के लोगों ने ब्लॉक रोड़ पर अनिश्चितकालीन चक्का जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क का डामरीकरण शुरू नहीं हो जाता है, जाम नहीं खोला जाएगा। गांव के लोगों को समझाने के लिए सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि शासन को डीपीआर भेजी गई है, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह 10 बजे ब्लॉक रोड़ पर एकत्रित लोगों ने वहां जाम लगा दिया। वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय की सड़क वर्षों से खस्ताहाल पड़ी हुई है। स्थानीय लोग लंबे समय से मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन लोनिवि कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


21 अक्तूबर को केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा को भी जाम में फंस कर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा, तब मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने डीएम की ओर से एक सप्ताह में मरम्मत कार्य शुरू करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद स्थिति जस की तस है। मौके पर पहुंचे धनोल्टी विधायक महावीर रांगड़ ने भी मांगों का समर्थन किया। वहीं लोगों ने समस्या के लिए विधायक को भी जिम्मेदार ठहराया है। लोनिवि के सहायक अभियंता राय सिंह रौतेला ने बताया कि 1.27 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी गई है, धनराशि मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।


जाम लगाए लोगों ने कहा कि जब तक सड़क डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं हो जाता जाम नहीं खोला जाएगा। ग्रामीणों ने ब्लॉक रोड़ पर भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाने की मांग की। चक्का जाम करने वालों में व्यापार सभा अध्यक्ष गोपाल खंडूड़ी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी नौटियाल, प्रधान गंभीर सिंह गुसाईं, रामचंद्र खंडूड़ी, सोबन सिंह पंवार, सदेई, शैला देवी, मैणा देवी, बचनी देवी, पिंगला देवी, जशोदा देवी, राखी देवी, अर्पणा विश्वास और राजी देवी आदि शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed