फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   dharna for school teachers

शिक्षकों के लिए स्कूल में बैठे धरने पर

Thu, 02 Sep 2021 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
dharna for school teachers
घनसाली के जीआइसी अखोडी में शिक्षकों की तैनाती की मांग को अभिभावकों ने दिया धरना। - फोटो : NEW TEHRI
राजकीय इंटर कॉलेज अखोडी में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया है। अटैचमेंट व्यवस्था पर देहरादून में तैनात रसायन विज्ञान के प्रवक्ता को मूल तैनाती पर वापस भेजने, अर्थशास्त्र और गणित विषय में प्रवक्ता की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने स्कूल परिसर में धरना शुरू कर दिया। जल्द ही मांग पर कार्रवाई न होने पर अभिभावकों ने 15 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात कर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। इस पर मंत्री ने सचिव विद्यालयी शिक्षा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विक्रम घणाता ने बताया कि इंटर कॉलेज अखोडी में वर्तमान शिक्षा सत्र में 393 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत रहे हैं, लेकिन विद्यालय में रसायन विज्ञान, गणित और अर्थशास्त्र विषय में शिक्षक की तैनाती नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ठप पड़ी है। 19 माह पूर्व रसायन विज्ञान में कार्यरत प्रवक्ता का देहरादून अटैचमेंट कर दिया गया था। तब से रसायन विज्ञान में अतिथि शिक्षक की तैनाती भी नहीं की गई। अंग्रेजी विषय का प्रवक्ता पिछले नौ माह से मेडिकल अवकाश पर चल रहा है। अर्थशास्त्र विषय में शिक्षक नहीं होने के कारण पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। धरना देने वालों में कुलदीप चौधरी, महिपाल सिंह रावत, गौतम नेगी, जीवानंद चमोली, जय सिंह नेगी, भगवान सिंह शाह, उत्तम सिंह कठैत, मोहन लाल, भाग सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed