फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Devprayag News Two Youths drown into Ganga strong waves while trying to save a friend

देवप्रयाग: संगम तट पर हादसा, दोस्त को बचाने की कोशिश में दूसरा युवक भी गंगा की तेज धारा में बहा

Sun, 04 Oct 2026 04:37 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 04 Oct 2026 04:37 PM IST
सार

स्नान के दौरान दोनों युवक संगम तट पर सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई रस्सियों और चेतावनी घेरे को लांघकर आगे निकल गए थे। इस दौरान दोनों बह गए।
 

विज्ञापन
Devprayag News Two Youths drown into Ganga strong waves while trying to save a friend
संगम तट पर बहे युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवप्रयाग संगम पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार दोपहर भागीरथी-अलकनंदा के पवित्र संगम तट पर झारखंड से पहुंचे तीर्थयात्रियों के दल में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब उनके दो युवा साथी अचानक गंगा की विकराल धारा की चपेट में आकर बह गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के दौरान पहले एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। जिसे बचाने के लिए उसके साथी ने कोशिश की, लेकिन इस दौरान दूसरा दोस्त भी बह गया। दोनों युवक काफी दूर तक पानी के ऊपर संघर्ष करते नजर आते दिखे और फिर पलक झपकते ही आंखों से ओझल हो गए। बीते तीन दिनों के भीतर संगम तट पर तीन नौजवानों के डूबने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें अहम फैसले

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कोतवाल प्रशांत बहुगुणा के मुताबिक, बोकारो, झारखंड के सेक्टर-9 स्टील सिटी निवासी आशुतोष पुत्र(24)अजय और आयुष पुत्र गोपाल(24) अपने दल के साथ देवप्रयाग पहुंचे थे। दोपहर में स्नान के दौरान दोनों युवक संगम तट पर सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई रस्सियों और चेतावनी घेरे को लांघकर आगे निकल गए थे।

जल पुलिस के जवानों ने उन्हें बार-बार चेतावनी देकर वापस लौटने को कहा, लेकिन उन्होंने चेतावनी को अनसुना कर दिया। इसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया.जिसमें एक को बचाते-बचाते दूसरा भी गहरे पानी में समा गया। तमाम प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद संगम तट पर लगातार हो रहे हादसों ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed