{"_id":"61ab7473f3372b120f108580","slug":"devotees-ran-in-sera-with-the-mark-of-guru-kalapir-new-tehri-news-drn397827574","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु कैलापीर के निशान के साथ सेरा में दौड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु कैलापीर के निशान के साथ सेरा में दौड़े भक्त
विज्ञापन
भिलंगना ब्लाक के बूढ़ाकेदार में पुंडारा के सेरा में देवता के निशान के साथ आस्था की दौड़ लगाते ग्र
- फोटो : NEW TEHRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिलंगना ब्लाक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में मंगसीर बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) धूमधाम से मनाई गई। बूढ़ाकेदार के ऐतिहासिक गुरु कैलापीर मेले में थाती-कठूड़ पट्टी और विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु कैलापीर के निशान के साथ पुंडारा के सेरा में आस्था की दौड़ लगाकर देवता से मन्नतें मांगी।
शुक्रवार रात को भिलंगना ब्लाक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में मंगसीर की दिवाली धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीण ने पारंपरिक व्यंजन बनाए और भैला खेलकर जमकर आतिशबाजी की। ग्रामीणों सामूहिक रूप से पुंडारा के सेरा में भैले खेले और मंडाण का आयोजन किया, जिसमें ग्रामीण पारंपरिक नृत्य करते हुए देर रात तक झूमते रहे। शनिवार को तीन दिवसीय गुरु कैलापीर मेले के शुभारंभ के साथ ही सुबह से गुरु कैलापीर के मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू की गई, इस बीच अन्य गांव के लोग भी ढोल-दमाऊं और रणसिंगे के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में एकत्रित श्रद्धालु सीटी बजाकर देवता के मंदिर से बाहर आने का आह्वान करते रहे। ढोल-दमाऊं के साथ ठकुरालियों के मंदिर पहुंचने के कुछ देर बाद ही अपराह्न करीब डेढ़ बजे देवता निशान के साथ बाहर आया, तो पूरा क्षेत्र देवता के जयकारों से गूंज उठा। उसके बाद सैकड़ों श्रद्धालु देवता के निशान के साथ पुंडारा के सेरा पहुंचे और देवता के निशान के साथ गेहूं के खेतों में आस्था की दौड़ लगाई। इस दौरान मन्नतें पूरी होने पर ध्याणियों ने देवता को भेंट चढ़ाई और मन्नतें मांगी।
बूढ़ाकेदार मंदिर के अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने कहा कि अगले साल मेला और भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस मौके पर सचिव धीरेंद्र नौटियाल, हिम्मत रौतेला, कोषाध्यक्ष रामानुज बहुगुणा, पुजारी विनोद सेमवाल, जयप्रकाश राणा, सुशील सेमवाल, विनय सेमवाल, प्रधान सनोप राणा, मुकेशनाथ, धनपाल गुनसोला, चंद्रेशनाथ, महेश, अखिलेश , धर्म सिंह जखेड़ी, सुखदेव बहुगुणा, गोपेश्वर प्रसाद जोशी, हरदेव रतूड़ी, महेश रमोला, साहब सिंह नेगी, नत्थी भट्ट, राकेश रतूड़ी और पुनीत रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जमकर की खरीदारी
मंगसीर दिवाली पर बूढ़ाकेदार में गुरु कैलापीर मेले में इस बार दुकानें और स्टॉल बेहद शानदार तरीके से लगाए गए हैं। मेले में पहुंचे थाती-कठुड़ क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों ने दूध, जलेबी, चाइनीज फूड चाउमीन, मोमो, सूप आदि का भी खूब लुत्फ उठाया।