फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Devotees dedicate funds for the construction of Shri Ram temple with an open mind

श्रीराम मंदिर निर्माण को भक्त खुले मन से कर रहे निधि समर्पण

Sun, 07 Feb 2021 09:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Devotees dedicate funds for the construction of Shri Ram temple with an open mind
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण को लेकर आयोजित बैठक में अब तक हुए समर्पण की जानकारी दी गई। बताया कि जिले के अधिकांश गांव में निधि समर्पण हो चुका है, लेकिन अवशेष कुछ गांव में अभियान चल रहा है। बताया कि 17 फरवरी सभी कूपन और रसीद बुक जमा होने चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को संघ कार्यालय में हुई बैठक में प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कहा कि 492 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हो रहा है। कहा कि राम मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। कहा कि अब तक 15 हजार गांवों में अभियान हो चुका है। विभाग प्रचारक राज पुष्प ने अब जिले में चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर विभाग कार्यवाह राकेश बड़ोनी, जिला प्रचारक नीरज, संजीव भट्ट, देवी प्रसाद नौटियाल, वेणीमाधव शाह, डा. दिवाकर पैन्यूली, अतर सिंह तोमर, संजय नेगी, जगतमणी पैन्यूली, विनय सेमवाल, डा. प्रमोद उनियाल, राजेश डिंयूडी, विजय कठैत आदि मौजूद थे। दूसरी ओर भागीरथीपुरम में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक राकेश कुमार खली ने प्रांत प्रचारक युद्धवीर, विधायक डा. धन सिंह नेगी को श्रीराम मंदिर निर्माण को पांच लाख का चेक भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed