फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Devotees at the temple aroused was swamped Surkanda

सुरकंडा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Tue, 14 Jun 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Tue, 14 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर सिद्धपीठ मां सुरकंडा मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार भोर से देवी और मां गंगा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। गंगा दशहरा पर सुरकुट पर्वत स्थित सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में अलौकिक नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन


जहां मंदिर में वेद-ऋचाएं गूंज रही थी, वहीं मंदिर में देवी के दर्शनों का क्रम भी अल सुबह से देर शाम तक चलता रहा। मंगलवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। गंगा दशहरा पर देवी के भक्तों के आने का सिलसिला सोमवार शाम से ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन


देर शाम को दिल्ली से पहुंचे भक्तों की टीम ने जागरण कर देवी का गुणगान किया। लोक गायक पन्नु गुसाईं और मुकेश कठैत ने देवी के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस मौके पर लाखीराम जोशी, जितेंद्र सिंह नेगी, ज्ञान चंद रमोला, कुलदीप भंडारी, शिव सिंह राणा, उत्तम सिंह जड़धारी, विजय जड़धारी, रामचंद्र डबराल, सुशील बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को दिया गंगा स्वच्छता का संकल्प
सुरकंडा मंदिर समिति ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा को साफ रखने और गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प दिलाया। समिति के लोगों ने भक्तों को जीवन में स्वच्छता के फायदे गिनाते हुए मां गंगा की पवित्रता को भंग नहीं करने की अपील की। देहरादून से पहुंचे राजकिशोर और राकेश चंद्र ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता-स्वच्छता और गंगा की पावनता बनाए रखने के लिए हर आदमी को संकल्प लेना होगा। त


कद्दूखाल में दिनभर लगा रहा जाम
कद्दूखाल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से दिनभर जाम लगता रहा, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए कई किमी दूर तक जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed