फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Develop Chamya Fall for tourists

चम्या फॉल को पर्यटकों के लिए करें विकसित

Sun, 08 May 2022 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Develop Chamya Fall for tourists
टिहरी के कैंपटी में पर्यटन गतिविधियों को लेकर जानकारी लेती डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : NEW TEHRI
पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने को लेकर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने धनोल्टी क्षेत्र के पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंपटी फॉल की तर्ज पर चम्या फॉल का सौंदर्यीकरण कर पार्किंग, पहुंच मार्ग, रेलिंग लगाने, शौचालय बनाने, विद्युत, पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कैंपटी में नियमित साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, शौचालय, भीड़ नियंत्रण को पुख्ता इंतजाम करने और अतिक्रमण रोकने लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने धनोल्टी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान ग्राम बंग्लो की कांडी में बने जीएमवीएन गेस्ट हाउस निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडरी को गेस्ट हाउस में रेलिंग और रंग रोगन के लिए जिला योजना में प्रस्तावित करने, मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा। प्रधान सुंदर सिंह रावत ने बताया कि गांव में अदरक, लहसुन सहित सब्जियों अच्छी खासी मात्रा में होती है। उन्होंने महिलाओं को अचार बनाने का प्रशिक्षण, आटा की चक्की लगाने, सिलाई मशीन देने, रिंगालीघाट गदेरा पर पैदल पुल बनवाने की मांग की। इससे पहले डीएम इवा आशीष और एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कैंपटी बाजार, कैंपटी फॉल, चम्या फॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला पंचायत एएमए संजय खंडूड़ी को पार्किंग निर्माण लिए भूमि तलाश कर प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, जल संस्थान ईई सतीश नौटियाल, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, थानाध्यक्ष शांति चमोली, जिला पंचायत सदस्य कविता रौछेला, ग्राम प्रधान सरोज भंडारी, आर्किटेक्ट रुचि शर्मा, कंसलटेंट महेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed