फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demonstration of village guards to increase honorarium

मानदेय बढ़ाने के लिए ग्राम प्रहरियों का प्रदर्शन

Mon, 23 Aug 2021 08:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of village guards to increase honorarium
ग्राम प्रहरियों को होमगार्ड/ पीआरडी स्वयंसेवकों की तरह अनुसेवकों के पदों पर समायोजित करने, न्यूनतम मानदेय 15 हजार देने मांग को लेकर थौलधार ब्लॉक के ग्राम प्रहरियों ने कंडीसौड़ तहसील में प्रदर्शन किया। मांग के समर्थन में सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को थौलधार ब्लॉक के ग्राम प्रहरी संगठन के अध्यक्ष विनोद राणा के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि राजस्व ग्राम प्रहरी चार फरवरी 2004 से प्रत्येक ग्राम पंचायतों में नियमित सेवाएं दे रहे हैं। जरूरत पड़ने पर राजस्व उपनिरीक्षकों के साथ भी हर परिस्थितियों में उनके साथ खड़े रहते हैं। शिक्षण कार्य के साथ बाहरी राज्यों से आए लोगों का सत्यापन और फेरी लगाने वालों की सूचना पुलिस चौकियों तक उपलब्ध कराते हैं। क्षेत्र में वाहन दुर्घटना होने पर रेस्क्यू अभियान चलाने में वह कार्य करते हैं। महज 1200 रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर वह सेवाएं देते आए हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्या हल करने को तैयार नहीं है। इस मौके पर सुंदर सिंह, विनोद सिंह, रमेश, दिनेश, गोविंद आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed