फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demarcation of encroached land, buildings started

अतिक्रमण वाली भूमि, भवनों का सीमांकन शुरू

Mon, 27 Sep 2021 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Demarcation of encroached land, buildings started
मुख्यमंत्री की घोषणा धरातल पर उतरी तो, शहर के करीब साढ़े 13 सौ परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। पुनर्वास निदेशालय ने सरकार के निर्देश पर अतिक्रमण वाली भूमि, भवनों का सीमांकन शुरू कर दिया है। सीमांकन के बाद शासन को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद उम्मीद है कि सरकार विस्थापितों से अतिक्रमण वाली भूमि का सर्किल रेट के आधार पर धनराशि जमा करवाकर मालिकाना हक देगी।
विज्ञापन

पुरानी टिहरी डूबने के बाद बने नई टिहरी में पुनर्वास निदेशालय ने अधिकांश विस्थापितों को अविकसित भूखंड आवंटित किए थे। विस्थापितों ने अविकसित भूखंडों को विकसित कर मकान, दुकान समेत अन्य तरह के निर्माण किए थे, लेकिन विकसित के बाद बढ़े भूमि के अतिरिक्त क्षेत्रफल को पुनर्वास निदेशालय अतिक्रमण मान रहा है। वर्ष 2018 में प्रशासन ने करीब 164 स्थानों से अतिक्रमण हटाया था। स्थानीय विधायक डा. धन सिंह नेगी ने अतिरिक्त स्पेस वाली भूमि का एकमुश्त समाधान के लिए सरकार से आग्रह किया था। वर्तमान में सरकार के निर्देश पर शहर में अतिरिक्त स्पेस वाली भूमि, दुकान और मकान का सर्वे हो चुका है। सर्वे में करीब साढ़े 13 सौ परिवारों को चिह्नित किया गया है। 11 सितंबर को टिहरी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिरिक्त भूमि को संबंधित व्यक्ति को देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

नई टिहरी नगर पालिका क्षेत्र में अतिरिक्त स्पेस वाली भूमि का सर्वे का कार्य अंतिम चरण है। 15-20 दिन के अंदर सर्वे रिपोर्ट को शासन को भेज दी जाएगी। मामले में अंतिम निर्णय शासन को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार निराला, एई अवस्थापना खंड पुनर्वास निदेशालय टिहरी
मुख्यमंत्री ने बांध विस्थापितों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा की है। सर्वे रिपोर्ट शासन में पहुंचने के बाद इसका शासनादेश जारी करवाया जाएगा। हर विस्थापित परिवार को न्याय मिले शासनस्तर पर इस दिशा में इमानदारी के साथ पैरवी की जाएगी।
-डा. धन सिंह नेेगी, विधायक टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed