{"_id":"64f77171dc451778e4029e86","slug":"demand-to-start-construction-of-onalgaon-tinwal-road-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-2136-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ओनालगांव-तिनवाल मार्ग निर्माण शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ओनालगांव-तिनवाल मार्ग निर्माण शुरू करने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। ओनालगांव-तिनवाल मार्ग निर्माण पूरा नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम मयूर दीक्षित और लोनिवि के ईई योगेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने जल्द मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल ने बताया कि तिनवाल गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की स्वीकृति वर्ष 2012-13 से मिली थी। 2015-16 में उक्त तीन किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन इसके बाद काम बीच में ही बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दो किमी खड़ी चढ़ाई कर मुख्य सड़क तक जाना पड़ रहा है। ईई योगेश कुमार ने बताया कि अवर अभियंता को साइट के निरीक्षण पर भेजकर रिपोर्ट मांगेगे। जल्द सड़क बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान शिष्टमंडल में ग्राम प्रधान गौरी लाल, दिनेश सिंह, अभिषेक चौहान, वीरेंद्र राणा, दीवान सिंह रावत, राकेश राणा, महादेव राणा, मौजूद रहे।