फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for rehabilitation: the Ansnkari Women's health impaired

पुनर्वास की मांग : कई अनशनकारी महिलाओं का स्वास्थ्य बिगड़ा

Fri, 10 Jun 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी।
अमर उजाला/नई टिहरी। Updated Fri, 10 Jun 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन

पुनर्वास की मांग को लेकर नंदगांव के ग्रामीणों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला योजना की बैठक में शामिल होने आए शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन दिया। बांध प्रभावितों ने टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को भी ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


पुनर्वास निदेशालय में पुनर्वास की मांग को लेकर पांच दिनों से धरने पर बैठी कई महिलाओं का स्वास्थ्य बिगड़ गया। बैठे संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा ने कहा कि शासन-प्रशासन बांध पीड़ितों की समस्याओं के समाधान को गंभीर नहीं है। पांच दिन बीतने पर भी कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं आए। पांच दिन से लगातार निदेशालय के बाहर धरने पर बैठने से पैरों में सूजन आ गई है, वहीं धरने पर बैठे दुर्गा सिंह, किशना देवी, अमला देवी और रुकमणी देवी उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए। उन्हें बाहर से दवाइयां मंगानी पड़ीं।
विज्ञापन


डीपीसी की बैठक में शामिल होने आए शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं की मंत्री के साथ झड़प हो गई। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन बांध प्रभावितों की काई सुध नहीं ले रहा है जिससे उन्हें अपना घरबार छोड़कर निदेशालय में धरना देना पड़ रहा है। सांसद ने भी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया है। आंदोलनकारियों में आप के संयोजक औतार सिंह राणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति भट्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं, भाजपा के धन सिंह नेगी, रौलाकोट के प्रधान धनपाल सिंह और गजपाल धनाईं आदि ने समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed