फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for enforcement of land law

भू-कानून लागू करने की मांग

Sat, 04 Dec 2021 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Demand for enforcement of land law
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। दल ने प्रदेश में सख्त भू-कानून लागू करने, रोजगार देने, लोकायुक्त कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को यूकेडी के युवा जिलाध्यक्ष विशन सिंह कंडारी और दल के घनसाली विधानसभा क्षेत्र प्रभारी कमल दास के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को आठ सूत्री ज्ञापन भेजकर जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने, भू-माफियाओं पर नकेल कसने के लिए सख्त भू-कानून बनाने, रेल लाइन और ऑल वेदर परियोजना के प्रभावित काश्तकारों का मुआवजा भुगतान, राज्य को ग्रीन बोनस देने, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती कराने, पर्वतीय जिलों में एम्स की स्थापना करने, सैन्य धाम की स्थापना पहाड़ी जिले में करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में सुरेंद्र बुटोला, सुरेश नेगी आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed