फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for appointment of teachers and reconstruction of building

शिक्षकों की नियुक्ति व भवन पुनर्निर्माण की मांग को अनशन

Wed, 19 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Demand for appointment of teachers and reconstruction of building
थौलधार ब्लाक के जीआईसी कांडीखाल में शिक्षकों की नियुक्ति और जर्जर बने भवन का पुनर्निर्माण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना और अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। कहा कि लंबे समय से समस्याओं के निराकरण की मांग की जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को भी दूसरे दिन अनशन पर बैठे सत्ये सिंह रावत के समर्थन में ग्रामीणों ने धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि लंबे समय से विद्यालय में अर्थशास्त्र, भूगोल, राजनीतिक शास्त्र, विज्ञान, गणित के प्रवक्ता से लेकर एलटी में हिंदी, विज्ञान, अंग्रेजी आदि विषयों के शिक्षक नहीं है। छात्र-छात्राएं जर्जर स्कूल भवन के नीचे बैठने को मजबूर है। ग्रामीणों ने कहा कि समस्याओं का निराकरण न होने तक बेमियादी अनशन और धरना जारी रहेगा। इस मौके पर धर्म सिंह महर, चतर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, जगत चौहान, बलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, अनिल डोभाल, राजेंद्र राणा, विपिन नेगी, मनजीत पंवार, अमन चौहान, बलवंत रणावत, जगत राणा, महावीर सिंह, चतर बिष्ट, मोहन असवाल, कीर्ति सिंह, शूरवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed