फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Delhi-Yamunotri Highway is in bad condition due to lack of repair

Tehri News: मरम्मत के अभाव में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे हुआ बदहाल

Tue, 02 Jan 2024 05:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Yamunotri Highway is in bad condition due to lack of repair
​टिहरी का दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे डामरीकरण के अभाव में बना खस्ताहाल। संवाद।
पांच साल से अधर में लटका है मरोड़ से डामटा के बीच चौड़ीकरण का कार्य
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। मरम्मत के अभाव में दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग बदहाल पड़ा है। मरोड़ से डामटा के बीच 12 किमी हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य पांच साल से अधर में लटका है, जिससे हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे हैं। डामरीकरण नहीं होने से हाईवे पर धूल मिट्टी उड़ रही है। सड़क किनारे पैरापिट और रेलिंग नहीं होने से दुर्घटना की आंशका बनी रहती है।
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से देश-विदेश के यात्री यमुनोत्री, गंगोत्री धाम की यात्रा करते हैं। इसके अलावा यह हाईवे यमुना घाटी, रवाईं, जौनपुर, टोंस, जौनसार क्षेत्र के लोगों की लाइफ लाइन है। यात्रा सीजन के दौरान हाईवे पर वाहनों का अत्यधिक दबाव बना रहता है। हाईवे यमुना पुल (मसूरी बैंड), नैनबाग से डामटा तक सिंगल लाइन होने के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नैनबाग से डामटा तक हाईवे संकरा होने के साथ-साथ खस्ताहाल बना है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। मरोड़ से डामटा के बीच लगभग 12 किमी हाईवे का चौड़ीकारण का कार्य पांच वर्षों से लटका है। इससे हाईवे पर हर दो कदम पर गड्ढे बने हैं। शरदोत्सव समिति के सचिव प्रदीप कवि, खरसोन के प्रधान अनिल बिजल्वाण ने हाईवे पर जल्द मरम्मत कार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग मरोड़ से डामटा तक पांच किमी का कार्य जिस ठेकेदार के पास था उसने काम छोड़ दिया। ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया गया है। सड़क चौड़ीकरण और सुधारीकरण के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर प्रस्ताव विचाराधीन है। यमुना पुल से नैनबाग तक 12 किमी सड़क डूब क्षेत्र में आने के कारण उसका एलाइनमेंट होने पर कार्य किया जाएगा।
-राजेश पंत, अधिशासी अभियंता, एनएच बड़कोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed