फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Deepwater Drinking Crisis in Narendranagar

नरेंद्रनगर में गहराया पेयजल संकट

Sat, 13 May 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी Updated Sat, 13 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है। सप्ताहभर में ही दो बार पंपिंग योजना का विद्युत ट्रांसफार्मर फूंक जाने से जलापूर्ति बाधित हो रही है, जिससे प्राकृतिक स्रोत पर दिनभर पानी ढोने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन


अनियमित जलापूर्ति की समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन दो दिन से नगर क्षेत्र में एक बूंद पानी नहीं टपका है। व्यवस्था बनाने के लिए जल संस्थान की ओर से दो टैंकर लगाए गए हैं, लेकिन उससे पूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों को प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पानी समस्या होने से अस्पताल में भी मरीजों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से बेहाल लोगों ने जलापूर्ति नियमित करने और ट्रांसफार्मर फूंक जाने की स्थिति में टैंकरों से पर्याप्त जलापूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत जल संस्थान के सहायक अभियंता केसी पैन्यूली का कहना है कि लोड बढ़ने से विद्युत ट्रांसफार्मर फूंक रहा है। एक सप्ताह में ही दो बार ट्रांसफार्मर फूंक गया। बावजूद त्वरित कार्रवाई करते हुए आपूर्ति कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सप्लाई बंद होने की स्थिति में टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed