उत्तराखंड जन एकता पार्टी की महिला मोर्चा ने नगर कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा कर दी। नई कार्यकारिणी में 55 महिलाओं को जगह दी गई है। शहर अध्यक्ष शकुंतला नेगी ने कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट की संस्तुति पर दीप्ति नेगी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। लीला मखलोगा, सरस्वती नेगी, मीना नेगी, रेखा पंवार, उर्मिला नेगी व मीनू पंवार को उपाध्यक्ष, ममता पंवार, निर्मला कुड़ियाल, मीना बागड़ी व शीला पुंडीर महासचिव, बीना पंवार, बबीता जैन, अनीता राणा, बीना उनियाल व सुनीता पंवार सचिव, ममता खरौला, नीलम नेगी, मीना पंवार व गीता राणा संयुक्त सचिव, पुष्पा भट्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को सदस्य मनोनीत किया गया है।