फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Death of one after coming to the grip of hytension

हाईटेंशन की चपेट में आने से एक की मौत

Thu, 30 Mar 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Thu, 30 Mar 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन

नवनिर्मित घर के शौचालय की तराई करते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने ऊर्जा निगम से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


स्यूड़ गांव निवासी पूरन कंडारी (45) पुत्र शिव सिंह कंडारी बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे मकान की तराई कर रहा था। तभी वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। बेहोशी की स्थिति में परिजन उसे श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। उसके दो लड़के और दो लड़कियां हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विरेंद्र सिंह कंडारी ने ऊर्जा निगम से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। मामले में एसडीओ एसएस रावत का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के समीप भवन निर्माण नहीं करने के लिए पहले ही पूरन कंडारी को नोटिस भेजा गया था। ऐसे में मुआवजा दिया जाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed