फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   death of newlyweds under suspicious circumstances

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 23 Sep 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
death of newlyweds under suspicious circumstances
प्रतापनगर ब्लाक में भदूरा पट्टी के ग्राम ओनालगांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतका के मायके पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष कविता बर्थवाल ने बताया कि भदूरा पट्टी के ग्राम ओनालगांव में एक राधा देवी (23) पत्नी प्रवीण सिंह बुधवार रात को अपने कमरे में छत पर लगे हुक से लटकी मिली। ससुर रामचंद्र सिंह से सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर राधा को फांसी के फंदे से निकालकर सीएचसी चौंड पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति विदेश होटल में नौकरी करता है। छह माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। पूछताछ में सास-ससुर ने बताया कि बुधवार को वह दोनों खेत में गए थे। शाम को घर आने पर देखा तो बहु छत पर लगे हुक से फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, मृतका के पिता कंडियालगांव निवासी भगवान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed