फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Death of injured worker due to stone grip

पत्थर की चपेट में आने से घायल कर्मी की मौत

Sat, 20 Jul 2019 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Death of injured worker due to stone grip
घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर पांच दिन पहले पत्थर की चपेट में आने से घायल हुए बालगंगा तहसील के कर्मचारी रघुवीर सिंह नेगी की शनिवार को एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की सूचना पर कलक्ट्रेट में शोक की लहर छाई रही। 16 जुलाई को नरेंद्रनगर खेडागाड़ निवासी रघुवीर सिंह नेगी (52) पुत्र प्रेम सिंह नेगी अपनी कार से ड्यूटी पर बालगंगा तहसील जा रहे थे। घनसाली गैस गोदाम के समीप पहाड़ी से पत्थर उनकी कार के ऊपर गिर गया, जिससे वे घायल हो गए। जिला अस्पताल बौराड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया था। शनिवार को एम्स में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का भरापूरा परिवार छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed