फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dealers will not pick up ration from warehouses till the demands are not resolved

मांगें हल न होने पर गोदामों से राशन नहीं उठाएंगे डीलर

Tue, 07 Sep 2021 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Dealers will not pick up ration from warehouses till the demands are not resolved
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक में लंबित मांगों का समाधान न होने तक गोदामों से राशन नहीं उठाने का निर्णय लिया गया। निर्णय का उल्लंघन करने वाले डीलर से 5100 रुपये का अर्थदंड वसूल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि डीलर एक माह से मानदेय निर्धारित करने, कोरोनाकाल के दौरान बांटे गए प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के वितरण का भाड़ा देने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलित हैं, लेकिन शासन स्तर पर समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने जाएगा। बैठक में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह बगियाल, अर्जुन सिंह, देवेंद्र सिंह, बुद्धि राम, जुगल किशोर, उमा शंकर, अरविंद, केदारदत्त, विक्रम सिंह, रविंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेश सिंह, सुंदर सिंह उपस्थित रहे। दूसरी ओर ब्लॅाक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने कहा कि राशन डीलरों की हड़ताल से आम जनता को दो माह से राशन नहीं मिल पाया है। सरकार को उनकी जायज मांगों पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed