{"_id":"691098901d75a323080f378a","slug":"dav-pg-college-dehradun-won-the-inter-college-basketball-title-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-115635-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने जीता अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने जीता अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल का खिताब
Sun, 09 Nov 2025 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 09 Nov 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में हुई प्रतियोगिता
खेलों में भविष्य संवारे युवा, टीमों की कम भागीदारी चिंता का विषय : प्रो.बौड़ाई
चंबा (टिहरी)। गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित विवि की अंतर महाविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का खिताब डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के नाम रहा। समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने ट्रॉफी और स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
रविवार को विवि प्रशासन की पहल पर एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में एक दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विवि से संबद्ध सिर्फ चार टीमों ने ही प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल में बिड़ला परिसर श्रीनगर ने एसआरटी परिसर बादशाहीथौल टिहरी को 14 -10 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने एमकेपी पीजी कॉलेज देहरादून को 22-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में डीएवी कॉलेज देहरादून ने बिड़ला परिसर श्रीनगर को 21-11 से हराकर खिताब जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीमों को परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहली बार विवि की ओर से अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया है। कम टीमों के प्रतिभाग करने पर उन्होंने चिंता जताते हुए खिलाड़ियोें से खेल के क्षेत्र में भविष्य संवारने की अपील की। इस मौके पर परिसर के पूर्व निदेशक प्रो. आरसी रमोला, उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जेडीएस नेगी, आयोजक सचिव केसी पेटवाल, डॉ. अनीता चौधरी, पुस्तकालय अध्यक्ष हंसराज बिष्ट राकेश, आशीष राणा आदि मौजूद रहे।