{"_id":"78fbfdc02f1a4e7d6143451ad8317b43","slug":"cultural-programme-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक गायक मंगलेश के गीतों पर झूमे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक गायक मंगलेश के गीतों पर झूमे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Tue, 23 Feb 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि टिहरी शिक्षा के हब के रूप में उभर रहा है। यहां पर केंद्रीय विवि के परिसर के साथ-साथ श्रीदेव सुमन विवि, औद्यानिकी व वानिकी विवि, हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज, साहसिक खेल अकादमी, राज्य स्तरीय होटल मैनेजमेंट संस्थान चल रहे हैं।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि धनोल्टी विधायक महावीर रांगड़ ने कहा कि विवि का उद्देश्य सिर्फ छात्रों को डिग्री देना नहीं होना चाहिए। समय की जरूरत के अनुसार संस्कार के साथ ही छात्रों को तकनीकी शिक्षा देना जरूरी हो गया है। इससे पूर्व लोक गायक मंगलेश डंगवाल और अंजू बिष्ट ने लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
माया बांद, सिल्की का धोरू, लबरा छोरी, मेरी सुभागा की प्रस्तुति पर स्रोत झूम उठे। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला, ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, डा.जेडीएस नेगी, प्रो. सुनीता गोदियाल, छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल रमोला, सचिव प्रकाश सिंह, यूआर संदीप नेगी, मीनाक्षी कोठारी, आशीष नेगी, रविराज, बीएस बिष्ट, मोहन सिंह रावत, शक्ति जोशी, सौरव तड़ियाल, विनोद सजवाण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन