फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Crowd gathered for vaccination

टीकाकरण के लिए उमड़ी रही भीड़

Mon, 10 May 2021 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for vaccination
जिले में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का काम सोमवार से शुरू हो गया। पहले चरण में तीन सेंटरों पर टीके लगाए जा रहे हैं। टीका लगाने के लिए पहले दिन सेंटरों पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ी। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करवाया।
विज्ञापन

सोमवार को नई टिहरी जिला पंचायत सभागार, जीआईसी चंबा और गंगा रिजार्ट मुनिकीरेती में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया। सुबह से ही लोगों का सेंटरों पर पहुंचना शुरू हो गया था। आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और टाइम शेड्यूल के बावजूद लोग वैक्सीन लगाने के लिए लंबी कतार में दिखे। जिला पंचायत कोविड सेंटर में एक बार सर्वर भी फेल हो गया, जिससे लोगों को देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहां पहुंचे टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, एकता मंच के संयोजक आकाश कृषाली, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीका लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की। तीनों सेंटरों पर वैक्सीनेशन के लिए मंगलवार (आज) को भी आनलाइन स्लॉट फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण के लिए 11 केंद्र बनाए हैं। जल्द ही अन्य केंद्रों को एक्टिव किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील कि वैक्सीनेशन के लिए टाइम शेड्यूल के अनुसार केंद्रों पर जाएं। एसीएमओ डा. दीपा रूवाली ने बताया कि पहले दिन तीन केंद्रों पर एक हजार लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed