{"_id":"5703eb2f4f1c1b1230c8116e","slug":"teachers-set-fire-to-the-car-prosecution","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की कार में आग लगाई, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक की कार में आग लगाई, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा में सख्ती बरतने से गुस्साए तीन छात्रों ने एक शिक्षक की कार पर आग लगा दी। शिक्षक की ओर से कैंपटी थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
इंटर कॉलेज घोड़ाघुरी में जीव विज्ञान विषय में प्रवक्ता पद पर तैनात अनिल नौटियाल की कार पंतवाड़ी स्थित उनके निवास के समीप खड़ी थी। सोमवार रात 11 बजे उनकी कार पर आग लग गई। कार का गैस पाइप जला और उससे तेज धमाका हुआ।
विज्ञापन
धमाका सुनकर आसपास के लोगों ने बाहर आकर देखा, तो कार में आग लगी हुई थी। आग बुझाकर लोगों ने शिक्षक नौटियाल को सूचना दी। नौटियाल ने कार में आग लगाने पर कैंपटी थाने में ग्राम बांडासारी निवासी संजय विश्वकर्मा, राम नरेश और पवेत निवासी अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
तीनों छात्र कक्षा 11 में फेल हुए हैं। वह पहले भी शिक्षक नौटियाल के साथ अभद्रता कर कर चुके हैं। थानाध्यक्ष डीएम बलूनी ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।