{"_id":"7551c98c55c8eb9be76ee0e7e0393553","slug":"missing-person-s-corpse-found-in-sever-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Fri, 05 Jun 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पांच दिनों से घर से लापता चल रहे कुल्पी गांव निवासी नरेंद्र का शव संदिग्ध अवस्था में नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर खुलासा करने की मांग की है। धार अकरिया पट्टी के कुल्पी गांव निवासी नरेंद्र सिंह (24) पुत्र गोविंद सिंह का शव शुक्रवार सुबह सैंण नाले में संदिग्ध अवस्था में मिला।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि नरेंद्र एक जून से लापता चल रहा था। रिपोर्ट बीपुरम थाने में दर्ज कराई थी। वह टीएचडीसी में अनुबंध पर वाहन चलाता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। घटनास्थल पर काफी खून भी गिरा हुआ था। उसकी जेब से मोबाइल भी गायब मिला है। एसआई सुनील रावत ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों की ओर से हत्या के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।