फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   किशोरी ने पंखे से लटककर दी जान

किशोरी ने पंखे से लटककर दी जान

Thu, 28 Mar 2019 09:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
किशोरी ने पंखे से लटककर दी जान
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के गांव में एक बालिका ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

चंबा पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को एक बालिका ने चाय बनाकर अपने दादा और छोटे भाई-बहन को दी और फिर कमरे में चली गई। बालिका की मांग खेतों में काम करने गई थी, जबकि उसके पिता विदेश में नौकरी करते हैं। बालिका काफी देर तक जब कमरे से बाहर नहीं निकली, तो दादा ने कमरे में देखा तो वह पंखे के हुक्क से चुन्नी के सहारे लटकी थी। उन्होंने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। लोगों ने किशोरी को पंखे से उतारकर जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन किशोरी को हायर सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एसआई दीपिका तिवारी ने बताया कि किशोरी की मौत के बाद परिजन कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं, जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed