फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2019 08:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
नई टिहरी। नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने दूसरे समुदाय के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक सलमान अहमद (25) निवासी बिजनौर हाल चंबा मंगलवार को एक किशोरी को बहला फुसला कर कोटीकालोनी ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। स्थानीय युवकों ने उसे देख लिया और पकड़ कर कोटीकालोनी पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी चंबा में मजदूरी का काम करता है। मामले की सूचना फैलते ही कोटीकालोनी पुलिस चौकी में कई लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक पहले भी अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ा गया था। उन्होंने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया कि नाबालिग की ओर से आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी और युवक का चिकित्सीय परीक्षण किया गया है। न्यायालय में पेस करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed