{"_id":"5af32e624f1c1b84098b9246","slug":"152588656013-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरोला में विवाहिता ने जहर पीकर आत्म हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैरोला में विवाहिता ने जहर पीकर आत्म हत्या की
Updated Wed, 09 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। गजा तहसील क्षेत्र में क्वीली पट्टी के ग्राम बैरोला में एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
चाका राजस्व निरीक्षक विनोद राणा ने बताया कि ग्राम बैरोला की सरिता देवी (21) पत्नी धूम सिंह मंगलवार को करीब दो बजे जंगल से घास लेकर आई। सास ने उसे खाना खाने के लिए कहा, लेकिन सरिता ने तबियत खराब होने की बात कहकर मना कर दिया। कुछ देर बाद सास उसके कमरे में गई, तो सरिता के मुंह से झाग आ रहा था। परिजन उसे नरेंद्रनगर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने गजा के पास ही दम तोड़ दिया।
राजस्व निरीक्षक ने बताया कि बुधवार सुबह मृतका के पति ने सरिता के जहर खाकर आत्महत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सूचना पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक हरिमोहन बडोनी ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नरेंद्रनगर चिकित्सालय भेजा है। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि दो साल पहले ही उनका विवाह हुआ था, अभी उनके कोई बच्चे नहीं हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद चिन्यालीसौड़ से मृतका के मायके पक्ष के लोग भी बैरोला पहुंचे, लेकिन उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।