{"_id":"5a807dc74f1c1bf07b8b6bf7","slug":"15183704483-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से वाहन चलाने के आरोपी चालक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाही से वाहन चलाने के आरोपी चालक को किया गिरफ्तार
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। शराब के नशे में धुत होकर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है।
रविवार दिन में एक टैक्सी बौराड़ी से नई टिहरी की ओर आ रही थी। नई टिहरी हनुमान चौक के समीप राहगीरों के बीच से वाहन चालक तेजी से वाहन दौड़ाते हुए आगे निकल गया। राहगीरों ने वाहन चालक की तेज रफ्तार पर रोष जताया। मौके पर तैनात एसआई हिम्मत सिंह ने वाहन को रोक लिया। वाहन में उस वक्त चालक के अलावा अन्य कोई नहीं था। कोतवाली निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने बताया कि वाहन चालक देहरादून निवासी आशीष चमोली का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है। लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया है।