फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नाबालिग को भगाने का आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार

नाबालिग को भगाने का आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार

Fri, 03 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को भगाने का आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार
नई टिहरी। नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाकर ले जाने के आरोप में डेढ़ साल से वांछित चल रहे आरोपी को हिंडोलाखाल थाना पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। बरामद लड़की को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

अंजनीसैण राजस्व पुलिस में मई 2016 में क्षेत्र की नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कई महीनों की पड़ताल के बाद जब राजस्व पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही, तो मामला हिंडोलाखाल पुलिस को हस्तांतरित किया गया। कई दिन जांच-पड़ताल के बाद हिंडोलाखाल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को आरोपी वाजिद निवासी फिरोजपुर झिड़का जिला मेवात हरियाणा से लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह असवाल ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) मीना तिवारी की अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग युवती को उसकी मर्जी और माता-पिता की सहमती से परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed