फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   एक किलो चरस और 120 पेटी शराब बरामद

एक किलो चरस और 120 पेटी शराब बरामद

Mon, 30 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
एक किलो चरस और 120 पेटी शराब बरामद
नरेंद्रनगर (टिहरी)। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी टिहरी की टीम को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कामयाबी मिली है। एसओजी की टीम ने एक किलो चरस और 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार देर रात पुलिस ने नरेंद्रनगर में सुंदर सिंह निवासी ग्राम अटूटा थाना बाबु गढ़ छावनी जिला मेरठ और अविनाश निवासी ग्राम समस्पुर मेरठ को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। वे पालीटेक्निक के छात्रावास में जा रहे थे। बरामद चरस की कीमत एक लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव और उत्तरकाशी के सरकारी ठेकों से अवैध रूप से शराब की बिक्री ग्रामीण क्षेत्रों में होने की सूचना मिली थी। तस्करों की धरपकड़ के लिए एसओजी प्रभारी सकलानी के नेतृत्व में टीम भल्डियाना पुल पर तैनात हो गई। पुलिस को नरेंद्रनगर लौटते हुए सूचना मिली की तस्कर शराब बेचने अब ऋषिकेश जा रहे हैं। वाहन खाड़ी पहुंच चुका है। खाड़ी में पुलिस ने खड़े वाहन की तलाशी ली, तो उसमें 120 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। मौके से पुलिस ने वाहन चालक बलवीर सिंह रावत निवासी ग्राम मल्ली चिन्यालीसौड़ और संजय राणा निवासी ग्राम ठाकी उत्तरकाशी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत साढ़े चार लाख बताई जा रही है। एसओजी प्रभारी सकलानी ने बताया कि ये लोग चिन्यालीसौड़ ठेके से शराब बिक्री के लिए ले जा रहे थे। चिन्यालीसौड़ शराब ठेके के स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक आशीष कुमार, इंद्र सिंह बिष्ट, योगेंद्र सिंह, प्रशांत, दीपक, अरविंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed