फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   गजा क्षेत्र से गायब महिला ग्रेटर नोएडा से बरामद

गजा क्षेत्र से गायब महिला ग्रेटर नोएडा से बरामद

Mon, 21 Aug 2017 10:27 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
गजा क्षेत्र से गायब महिला ग्रेटर नोएडा से बरामद
नई टिहरी। गजा राजस्व क्षेत्र से गायब एक महिला को 10 दिन बाद ग्रेटर नोएडा से एक युवक के साथ बरामद किया गया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस बमणगांव में 11 अगस्त को एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने लापता महिला का मोबाइल फोन सर्विलांस पर ट्रेस किया, तो उसकी लोकेशन मुरादाबाद, बदांयू और बरेली मिली। राजस्व पुलिस ने बताया कि 20 अगस्त को महिला की लोकेशन ग्रेटर नोएडा के सेक्टर नंबर 62 में मिली। 21 अगस्त की सुबह पांच बजे वहां दबिश दी, महिला के जेठ ने उसकी शिनाख्त करते हुए राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने बताया कि चार माह पहले महिला की मिस कॉल आई थी, उसके बाद से दोनों के बीच लगातार बात होती रही। 11 अगस्त को महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर आरोपी के बुलाने पर खाड़ी पहुंची और उसके साथ चली गई। आरोपी महिला को लेकर चंडीगढ़ भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले वह राजस्व पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी राजेश यादव निवासी ग्राम ज्वाला नगर, जिला रामपुर यूपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। राजस्व पुलिस की टीम में राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह जेठुड़ी, विनोद राणा, मनोहर लाल अंजवाल, रमेश नौटियाल और विनीता नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed