फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Creating future under open field at Garvan village Inter College

गरवाण गांव इंटर कॉलेज में खुले आसामान के नीचे हो रहा भविष्य निर्माण

Wed, 24 Jul 2019 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Creating future under open field at Garvan village Inter College
प्रतापनगर के गरवाण गांव इंटर कॉलेज में छात्र खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर है। स्थिति यह है कि बारिश होते ही स्कूल की भी छुट्टी हो जाती है। यह स्थिति पिछले चार साल से स्कूल के अधूरे भवन निर्माण के लिए बजट नहीं मिलने से बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रतापनगर के दूरस्थ गरवाण गांव इंटर कॉलेज के नए भवन निर्माण के लिए 2015 में एक करोड़ 12 लाख की स्वीकृति मिली थी। कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम चंबा 58 लाख की प्रथम किश्त मिलने पर 2016 में कार्य शुरू किया था। छह माह के अंतर्गत कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। नए भवन निर्माण के लिए जीर्णशीर्ण हो चुके पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण किया गया। तब छात्र-छात्राओं को उम्मीद जगी थी अब जल्द ही उन्हें नए सुविधायुक्त कक्ष-कक्षों में पढ़ने का मौका मिलेगा। स्कूल भवन निर्माण के नाम पर 58 लाख की धनराशि से केवल दो मंजिला भवन के कॉलम बिम और छत ही पड़ी है। दूसरी किश्त 54 लाख की धनराशि चार साल बाद भी जारी नहीं हो पाई, जिससे भवन निर्माण अधर में लटका है। डीईओ माध्यमिक एसपी सेमवाल का कहना है कि अधूरे स्कूल भवनों के निर्माण को लेकर आज ही नाबार्ड की बैठक हुई है। गरवाण गांव स्कूल भवन निर्माण के लिए पूरी धनराशि न मिलने का मुद्दा नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक के सम्मुख रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed