फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Counting tips given to employees

कर्मियों को दिए मतगणना करने के टिप्स

Sat, 05 Mar 2022 09:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 09:13 PM IST
विज्ञापन
Counting tips given to employees
विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए शनिवार को जिला पंचायत और पालिका सभागार में कार्मिकों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना प्रशिक्षण में टिहरी में कुल 466 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 342 ईवीएम मतगणना और 124 पोस्टल बैलेट गणना कार्मिक शामिल हैं। उधर, गोपेश्वर में 116, पौड़ी में 422 व रुद्रप्रयाग में 48 कर्मियों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने सभी कार्मिकों को पोस्टल बैलेट, ईवीएम और वीवीपैट मिलान संबंधित प्रशिक्षण का बारीकी से अध्ययन करने और जरूरी टिप्स को डायरी में नोट करने को कहा। डीएम ने कहा कि कर्मचारी पारदर्शिता और निष्पक्ष होकर कार्य करें। नोडल अधिकारी कार्मिक जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल ने ईवीएम में प्रत्याशियों को पड़े वोट, ईवीएम तकनीकी और वीवीपी पैट मिलाने के संबंधित जानकारी साझा की। बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाई जाएगी। ईवीएम और अधिकारी की ओर से भरे जाने वाले प्रपत्र को ध्यान से भरें। बताया कि 9 मार्च को द्वितीय और अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, देवेंद्र नेगी, अपूर्वा सिंह, लीड बैंक अधिकारी कपिल मरवाह, मास्टर ट्रेनर दीपक रतूड़ी, डा. संजीव नेगी, सुशील तिवारी, देवेंद्र भंडारी, डा. सतेंद्र ढौंडियाल, मनोज असवाल, डा. बुद्धि प्रसाद भट्ट, भूषण पेटवाल मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, गोपेश्वर में जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि मतगणना में की गई गलती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मतगणना प्रशिक्षण कार्य में कतई जल्दबाजी न करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया। प्रशिक्षक मनोज तिवारी, केसी पंत और अनूप खंडूरी ने कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर नोडल प्रशिक्षण वरुण चौधरी, एडीएम हेमंत वर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर अभिनव शाह, रविंद्र जुवांठा, संतोष कुमार पांडेय, सहायक नोडल अधिकारी आनंद सिंह, सहायक निदेशक अभिनव नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पौड़ी में पोस्टल बैलेट के नोडल अधिकारी और मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि पौड़ी की छह विधानसभा सीटों में 16 हजार 130 सर्विस मतदाता हैं निर्वाचन कार्मिक, दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग समेत कुल 19 हजार 133 डाक मतपत्र जारी हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 6 हजार 594 सर्विस और निर्वाचन ड्यूटी तैनात कार्मिकों के 2 हजार 433 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं।

रुद्रप्रयाग में 48 कार्मिकों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर भास्करानंद पुरोहित, कपिल पांडे, किशन रावत ने कार्मिकों को प्री काउंटिग, डाक मतपत्रों और ईवीएम गणना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आरओ अपर्णा, जितेंद्र वर्मा, नोडल अधिकारी योगेंद्र चौधरी, तहसीलदार मंजू राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed