फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Cotikaloni won the volleyball competition

कोटीकालोनी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

Mon, 01 Feb 2021 08:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Cotikaloni won the volleyball competition
जाखणीधार में वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेता टीम को ट्रॉफी देते पूर्व मंत्री दिनेश धनै। - फोटो : NEW TEHRI
जाखणीधार में स्व. रमेश लाल और स्व. चंदन पंवार की स्मृति में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कोटीकालोनी की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 31 हजार, उप विजेता को 15 हजार नकद पुरस्कार और ट्राफी दी।
विज्ञापन

रविवार शाम को जाखणीधार में मुख्य अतिथि उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की भरमार है, लेकिन सही खेल नीति न होने के कारण खिलाड़ियों को फायदा नहीं मिल रहा है। कोटीकालोनी और महादेव क्लब नवाकोट के बीच बेस्ट ऑफ-5 के सेट में खेला गया। मैच में कोटी ने एकतरफा 3-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

आयोजक व्यापार मंडल के अध्यक्ष परशुराम रतूड़ी ने बताया कि 26 जनवरी से शुरू हुई प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने शिरकत की। इस मौके पर उजपा के जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, क्षेपं सदस्य संजय रावत, ब्लाक अध्यक्ष धर्म सिंह गुनसोला, यशवंत परमार, दीपराज परमार, शीशपाल पंवार, जसपाल राणा, सुरेश भट्ट, राजेश टम्टा, दीपेंद्र रतूड़ी, रतन पंवार, रघुवीर पंवार, शिवम, नरेश कुडिय़ाल, अंजलि आर्य, भगवती रतूड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed