{"_id":"6ac0fc5346d213e55c0109e0","slug":"contractors-on-hunger-strike-against-the-company-in-nagun-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-121640-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कंपनी के खिलाफ नगुण में भूख हड़ताल पर बैठे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कंपनी के खिलाफ नगुण में भूख हड़ताल पर बैठे ठेकेदार
Sat, 03 Oct 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। ऑल वेदर रोड में सड़क कटिंग और दीवार लगाने का भुगतान नहीं होने से परेशान स्थानीय पेटी ठेकेदार बलदेव सिंह कुमाईं स्वर्ण जयंती कंपनी में बेमियादी अनशन पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि दो साल पहले उन्होंने कंपनी से काम लेकर ऑल वेदर रोड कटिंग और दीवार लगाने का कार्य किया था लेकिन कंपनी ने अभी तक उसका 14 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया है।
बताया कि कंपनी से भुगतान नहीं मिलने पर पेटी ठेकेदार ने छह दिन पहले कंपनी की जेसीबी को नगुण पुलिस चौकी में खड़ी कर चाबी पुलिस को सौंप दी थी। कंडीसौड़ थानाध्यक्ष को भी इसकी सूचना दे दी गई थी लेकिन दो-तीन दिन बाद कंपनी भुगतान किए बगैर पुलिस चौकी से जेसीबी लेकर चली गई।
भुगतान के लिए कंपनी के चक्कर काट रहे पेटी ठेकेदार बलदेव ने कहा कि कंपनी की कार्यप्रणाली से परेशान होकर उसे भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक कंपनी से उनका पूरा भुगतान नहीं हो जाता है, वह आमरण अनशन पर डटे रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। संवाद