{"_id":"57d43bec4f1c1ba83031c2df","slug":"continue-picketing-against-pwd-contractors","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों का लोनिवि के खिलाफ धरना जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों का लोनिवि के खिलाफ धरना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sat, 10 Sep 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण कार्य की निविदाएं छोटी करने की मांग को लेकर ठेकेदार संघ का लोनिवि के खिलाफ धरना प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी रहा। बताया गया कि सप्ताहभर पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से विभागीय प्रमुख अभियंता को टेंडर छोटे करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन विभाग इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आंदोलित ठेकेदारों ने मंगलवार को घोंटी-पिपोला पुल के उद्घाटन के लिए आ रहे सीएम के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
अस्थायी खंड लोनिवि ने अटल आदर्श गांव कठूड़ बडियार-पंगरियाणा चांजी और रगडी लिंक मोटर मार्ग के नव निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए बीते माह बड़े टेंडर निकाले हैं, जिनका स्थानीय ठेकेदार विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
मांग है कि निविदाएं छोटी की जाए। संघ के अध्यक्ष रविंद्र बिष्ट, शीशम सिंह, कपिल बडोनी, भरत सिंह, सोबत सिंह, लोकेंद्र सिंह, धूम सिंह कमल सिंह का आरोप है कि विभाग ने पूर्व विधायक भीमलाल आर्य के दबाव में अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर दिलवाने के लिए बड़ी निविदाएं निकाली।
विज्ञापन
बताया गया कि दो सितंबर को सीएम से मुलाकात के बाद उनके स्तर से प्रमुख अभियंता को निर्देश दिए गए, लेकिन अमल नहीं हो पाया। उन्होंने मंगलवार को सीएम का घेराव करने और बुधवार से विभागीय कार्यालय पर ताला जड़ने की चेतावनी दी है। उधर, आंदोलन को पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह, आर्यन ग्रुप के प्रशांत जोशी ने समर्थन दिया।