{"_id":"5e9f04238ebc3e905d3baeb5","slug":"construction-work-of-chanthi-dobra-bridge-will-also-begin-new-tehri-news-drn342283751","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांठी-डोबरा पुल निर्माण कार्य भी होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांठी-डोबरा पुल निर्माण कार्य भी होगा शुरू
विज्ञापन
नई टिहरी। लॉकडाउन के तहत मिली छूट के दौरान टीएचडीसी के द्वितीय चरण के एक हजार मेगावाट के प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि इसके साथ ही प्रतापनगर के चांठी-डोबरा पुल का काम भी एक-दो दिन के अंदर शुरू हो सकता है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान निर्माण कार्य बंद होने के कारण पीएसपी (पंप सिस्टम प्लांट) में लगे श्रमिक खाली बैठे थे। टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक वीके बडोनी का कहना है कि प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद पीएसपी की अलग-अलग साइटों पर शिफ्टों में काम कराया जा रहा है।
सामाजिक दूरी के नियम के पालन के साथ ही कार्य स्थल, वाहनों और कर्मियों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। बताया कि इसके साथ ही बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के लिए निर्माणाधीन पुल का काम भी एक दो दिन में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए एसडीएम टिहरी से अनुमति मांगी है। वर्तमान में पुल का रंगरोगन, मास्टिक बिछाने और सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। पीडब्ल्यूडी के ईई एसएस मखलोगा ने बताया कि साइट पर लेबर मौजूद है। इजाजत मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।