फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Construction of Devbhoomi Silver Jubilee Park in Ghansali gets approval

Tehri News: घनसाली में देवभूमि रजत जयंती पार्क निर्माण को मिली मंजूरी

Sat, 22 Nov 2025 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 22 Nov 2025 04:58 PM IST
विज्ञापन
Construction of Devbhoomi Silver Jubilee Park in Ghansali gets approval
41 लाख की पहली किस्त जारी, भैंस्वाड़ा पुल के समीप बनेगा पार्क
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। मुख्यमंत्री शहरी अवस्थापना विकास योजना के तहत नगर पंचायत घनसाली में प्रस्तावित देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। पार्क के लिए तैयार किए गए 68.40 लाख रुपये के अनुमानित लागत के सापेक्ष शासन ने 41 लाख 4 हजार रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।

नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने बताया कि नगर निकाय क्षेत्र में आकर्षक एवं पारंपरिक स्वरूप वाला रजत जयंती पार्क विकसित किया जा रहा है। पार्क के लिए घनसाली–तिलवाड़ा मोटर मार्ग स्थित गोशाला और भैंस्वाड़ा पुल के पास भूमि चिह्नित की जा चुकी है। पार्क करीब 718 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया जाना है। पार्क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है और औपचारिकताएं पूरी होते ही जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पार्क को पारंपरिक गढ़वाली शैली में तैयार किया जाएगा जिसमें दीवारों से लेकर अन्य संरचनाओं तक स्थानीय स्थापत्य कला का समावेश रहेगा। स्थानीय लोगों और बच्चों के लिए पार्क में मनोरंजन की कई सुविधाएं, सुरक्षित खेल क्षेत्र, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और खाने-पीने के स्टाल भी प्रस्तावित हैं। भूमि के चयन के बाद सबसे पहले लेवलिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed