फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress's Uttarakhand in-charge, Selja, will arrive in New Tehri on May 11th

Tehri News: कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सैलजा 11 मई को पहुंचेगी नई टिहरी

Thu, 07 May 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 07 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Congress's Uttarakhand in-charge, Selja, will arrive in New Tehri on May 11th
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन सृजन और चुनाव रणनीति पर करेंगी चर्चा
विज्ञापन


नई टिहरी। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सैलजा कार्यकर्ताओं को चुनाव रणनीति बनाने के संबंध में 11 मई को नई टिहरी पहुंच रही हैं। बौराड़ी में प्रस्तावित चार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में वह संगठन सृजन और आगामी चुनाव पर चर्चा करेंगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सैलजा इन दिनों गढ़वाल दौरे पर है। वह पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन सृजन चर्चा कर रही है। इस अभियान के तहत वह 11 मई को नई टिहरी पहुंच रही हैं। यहां बौराड़ी में आयोजित बैठक में वह पार्टी की मजबूती के लिए बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करेंगी। बैठक में पार्टी के मास्टर ट्रेनर भी शामिल होंगे। विधायक नेगी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। सीएम के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना हुई है। दुष्कर्म में उस पार्टी के लोग शामिल हैं, जिस पार्टी को लोगों ने प्रचंड बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, पलायन, महंगाई की स्थिति चिंताजनक है। लोग रसोई गैस के लिए परेशान हैं। जिससे प्रदेश की जनता की निगाह कांग्रेस पर टिकी हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल ने कहा कि प्रदेश प्रभारी की 11 मई को प्रस्तावित बैठक में चारों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बौराड़ी पहुंचेगे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, मनीष पंत और मयंक आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed