फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congressmen protest against the incident of rape of the girl in Haridwar

बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर फूटा गुस्सा, कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Fri, 25 Dec 2020 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against the incident of rape of the girl in Haridwar
हरिद्वार में बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

नई टिहरी। हरिद्वार में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या पर गुस्साए कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप होने से देवभूमि में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। दुष्कर्म, हत्या, बलवा और भ्रष्टाचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कांग्रेसियों ने लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ हनुमान चौक पर सरकार का पुतला फूंककर अपराधियों को फांसी देने की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। कहा कि त्रिवेंद्र सरकार के राज में अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुतला फूंकने वालों में दर्शनी रावत, आशा रावत, देवेंद्र नौडियाल, मान सिंह रौतेला, नवीन सेमवाल, मुर्तजा बेग, कौशल्या पांडेय, सतीश चमोली, धनीराम, बिजलदास, सरातज और आदित्य शंकर शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed