फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congressmen protest against non-appointment of doctors and teachers

Tehri News: डॉक्टरों और शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sun, 08 Dec 2024 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 08 Dec 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against non-appointment of doctors and teachers
नई टिहरी। जिले की लचर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बौराड़ी साईं चौक में प्रदर्शन किया। साथ ही चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता साईं चौक पर एकत्रित हुए। वहां पर उन्होंने चिकित्सा और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। डॉक्टरों और शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राणा ने कहा कि जिले के प्राथमिक, सामुदायिक और जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले के सभी अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गए। लोगों को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों को उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल, इंटर कॉलेजों और महाविद्यालयाें में शिक्षकों की भारी कमी होने के कारण शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षक नहीं होने के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हैं। पुतला फूंकने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, ज्योति प्रसाद भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, अनीता शाह, मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, निहाल सिंह नेगी, गब्बर सिंह रावत, किशन लाल शाह, बीरेंद्र दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed