फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress will run public relations campaign: District President

जनसंपर्क अभियान चलाएगी कांग्रेस : जिलाध्यक्ष

Wed, 10 Nov 2021 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Congress will run public relations campaign: District President
आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों के तहत कांग्रेस जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। बृहस्पतिवार से जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही टिहरी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल बौराड़ी मिलन केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए पार्टी ने एक महीने का कार्यक्रम तय किया है। भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी जनता के बीच जाकर कांग्रेस बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की समस्या को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि आज 11 नवंबर को कांग्रेस के टिहरी लोकसभा क्षेत्र प्रभारी व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल बौराड़ी मिलन केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे। 14 को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाएगी। 15-16 को पंचायतों में रात्रि बासा और बूथ भ्रमण कार्यक्रम चलाया जाएगा। 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर मातृ शक्ति सम्मान समारोह और 26 नवंबर को संविधान बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, मुशर्रफ अली, दर्शनी रावत, देवेंद्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, ममता उनियाल, खुशीलाल, प्रधान कुशाल सिंह मिश्रवाण, शकुंतला पेटवाल, सभासद सतीश चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने उपवास रख भाजपा का विरोध किया
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए विरोध में उपवास रख धरना दिया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा की रीति-नीति से तंग आकर कांग्रेस में लौटे पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य का हल्द्वानी में प्रस्तावित स्वागत समारोह नहीं करने दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed