फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress will agitate against shifting of loniv construction block

लोनिवि निर्माण खंड की शिफ्टिंग के विरोध में कांग्रेस करेगी आंदोलन

Sun, 01 Aug 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Congress will agitate against shifting of loniv construction block
भिलंगना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री और रिटायर्ड कैप्टन गबर सिंह नेगी को सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके नई टिहरी पहुंचने पर स्वागत किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव पार्टी संगठन रोजगार, स्वरोजगार, महंगाई, विकास और किसानों के मुद्दे पर लड़ेगी। नई टिहरी से लोनिवि के निर्माण खंड को जोशीमठ शिफ्ट करने के विरोध में कांग्रेस जल्द आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गुनसोला और सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नेगी का नागरिक अभिनंदन किया गया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष/ पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी और प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी संगठन जल्द ही रोड मैप तैयार करने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोनिवि निर्माण खंड को टिहरी झील क्षेत्र में सड़कों के निर्माण का कार्य दिया जाना चाहिए। यदि जबरन निर्माण खंड को शिफ्ट किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, चंबा मंडलध्यक्ष राजेंद्र डोभाल, महासचिव पिंकी भंडारी, ममता उनियाल, आशी रावत, लक्ष्मी रावत, लखवीर सिंह चौहान, शक्ति प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed