{"_id":"587bab7f4f1c1b3b13efe221","slug":"congress-state-secretary-joined-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने थामा भाजपा का दामन
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sun, 15 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव आते ही नेताओं का दल बदलने का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनोद पंवार ने समर्थकों के साथ भाजपा का दाम थामा है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी का जादू चल रहा है, जबकि कांग्रेस कुनबा विशेष की पार्टी बनकर रह गई है। ऐसे में कांग्रेस को छोड़ भाजपा में आने का उनके पास कोई विकल्प नहीं था।
विज्ञापन
थौलधार ब्लाक के कद्दावर कांग्रेस नेता विनोद पंवार ने भाजपा विधायक महावीर रांगड़ और जिलाध्यक्ष संजय नेगी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल हुए पंवार ने कहा कि देश-प्रदेश के विकास के लिए भाजपा जरूरी है। कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बननी तय है।
विज्ञापन
कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर है, जबकि नौकरशाही हावी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सोबत सिंह पंवार, प्रमुख बबीता शाह, राम खंडूड़ी, भोला सिंह, गिरधारी नौटियाल, राजेंद्र सेमवाल, निहाल सिंह रावत, भगवती सेमवाल, रामचंद्र खंडूड़ी, पवन रावत, जीत सिंह चौहान, चमन लाल, लाखीराम उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन