फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress's familyism has stopped the progress of the country: Rekha

कांग्रेस के परिवारवाद ने रोकी देश की तरक्की : रेखा

Wed, 17 Nov 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Congress's familyism has stopped the progress of the country: Rekha
भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की है। कांग्रेस के परिवारवाद ने देश की तरकी और प्रगति रोकी है। कहा कि भाजपा की नीतियों में देश सर्वोपरी है।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन में आयोजित टिहरी, प्रतापनगर और घनसाली विधानसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंची प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बतौर मुख्य वक्ता रेखा वर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराया। कहा कि वर्तमान में हर व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाहता है। कहा कि पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में इस बार 60 पार के नारे को लेकर मैदान में हैं। जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने जिले में चलाए जा रहे पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दी। टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने पौने पांच साल की उपलब्धियां गिनाई। प्रदेश सहप्रभारी ने टिहरी विधायक की वेबसाइट dhansinghnegi.com को लांच किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, भिलंगना बसुमति घणाता, महामंत्री गोविंद रावत, मीडिया प्रभारी डा. प्रमोद उनियाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, उदय रावत, धर्म सिंह रावत, हर्षमणी सेमवाल, त्रिलोक रावत, राजेंद्र नेगी, रामकुमार कठैत, प्रताप सजवाण, कमलेश्वर कंसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मेहबान सिंह रावत, विस्तारक मातवर सिंह तोमर, राजेंद्र व्यास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थौलधार और जौनपुर की प्रमुख भाजपा में हुई शामिल
प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंची सहप्रभारी रेखा वर्मा की मौजूदगी में धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने थौलधार की ब्लॉक प्रमुख प्रभा बिष्ट, जौनपुर प्रमुख सीता रावत कई ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत करीब साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों को भाजपा में शामिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed