फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress protest against inflation

कांग्रेस ने महंगाई और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 05 Jan 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against inflation
नई टिहरी के रजाखेत में महंगाई के विरोध में गैस सिलिंडर के साथ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता? - फोटो : NEW TEHRI
प्रतापनगर के रजाखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर खाली गैस सिलिंडर के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर बांध प्रभावित क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में रजाखेत बाजार में खाली गैस सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन कर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण रसोई गैस, खाद्य वस्तु, मेडिकल कालेजों में फीस वृद्धि से लेकर बांध प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवागमन में लगी फेरी बोट के संचालन को टीएचडीसी के ओर से बजट न देने के कारण बंद हो गई है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, ब्लाक अध्यक्ष खुशी लाल, विजयपाल रावत, नत्थी सिंह बगियाल, राजेंद्र नेगी, मोहन सिंह नेगी, राजेंद्र जोशी, लीलाधर पेटवाल, प्रदीप नौटियाल, सोबन सिंह, भरतराम पेटवाल, रोशन लाल, विनोद लाल, कुंवर सिंह, नत्थी सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed