फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress leader Besriyal dies of cardiac arrest

कांग्रेस नेता बेसरियाल का हृदय गति रुकने से निधन

Fri, 22 Oct 2021 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Besriyal dies of cardiac arrest
कांग्रेस नेता व अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मकान लाल बेसरियाल (39) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के ग्राम भनेल्डी निवासी मकान लाल ने 2012 और 2017 में घनसाली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक का चुनाव लड़ा था। आगामी 2022 के चुनाव में भी वह कांग्रेस के टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन 21 अक्तूबर देर शाम को सीने में दर्द होने पर मकान लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन पर घनसाली के विधायक शक्ति लाल शाह, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, विक्रम नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धनी लाल शाह, भिलंगना ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, कांग्रेस नेता दिनेश लाल, अरुणोदय नेगी, आप के दिनेश भजनियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, सूरज राणा, शांति भट्ट, मुरारी लाल खंडवाल, विजय गुनसोला, देवेंद्र नौडियाल, नरेंद्र चंद रमोला, जगदंबा रतूड़ी कुशला नंद भट्ट, लक्ष्मी भट्ट, ममता उनियाल, मुर्तजा बेग आदि ने शोक व्यक्ति किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed