फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress could not even save the bail in Tehri seat

टिहरी सीट पर कांग्रेस जमानत भी नहीं बचा पाई

Sat, 12 Mar 2022 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Congress could not even save the bail in Tehri seat
टिहरी जिले की छह विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रतापनगर विधानसभा सीट पर ही खाता खोलने में सफल रही है, जबकि उत्तराखंड क्रांति दल, उत्तराखंड जन एकता पार्टी (उजपा) और आम आदमी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। इनमें से उजपा ने टिहरी सीट पर अच्छा प्रदर्शन किया। उजपा के दिनेश धनै ने 18 हजार 851 मत पाकर भाजपा को कड़ी टक्कर दी। जबकि कांग्रेस जमानत भी नहीं बचा पाई।
विज्ञापन

टिहरी सीट पर भाजपा के किशोर उपाध्याय ने 19 हजार 802 वोट लाकर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस टिहरी सीट पर जमानत भी नहीं बचा पाई। देवप्रयाग सीट पर यूकेडी के दिवाकर भट्ट ने 14 हजार 742 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहकर कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी को तीसरे स्थान पर धकेला है। नरेंद्रनगर सीट पर कांग्रेस के ओम गोपाल रावत ने भी अच्छे मत हासिल किए। वे भाजपा के सुबोध उनियाल 27 हजार 430 से 1798 मत पीछे रहे हैं। प्रतापनगर में भाजपा का प्रदर्शन कमजोर रहा है। वहां पार्टी के विजय सिंह पंवार कांग्रेस के विक्रम नेगी से 2341 वोटों से पीछे रहे। चुनाव मैदान में पसीना बहाने के बावजूद जिनका विधायक बनने का सपना पूरा नहीं हो पाया है, उन्होंने अपनी हार के कई कारण गिनाए हैं। हार का मुख्य कारण जानने पर उन्होंने इस तरह अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

नई टिहरी। विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार है। उन्होंने जो जनादेश दिया है, उसे स्वीकार करते हैं। जनहित के लिए हमेशा सक्रियता से काम करूंगा।
-धन सिंह नेगी, कांग्रेस प्रत्याशी टिहरी विधानसभा।
मैं टिहरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभारी हूं। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर हमें अच्छा जनादेश मिला है। कांग्रेस ने भाजपा को वोट शिफ्ट कर अपना अस्तित्व खो दिया है। हम जनहित के लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश धनै, उजपा, प्रत्याशी टिहरी विधानसभा।
जनता तक हम अपनी बात नहीं पहुंचा पाए हैं। बावजूद विधानसभा क्षेत्र की जनता का पर्याप्त प्यार और सपोर्ट मिला है। जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे।
-ओमगोपाल रावत, कांग्रेस प्रत्याशी, नरेंद्रनगर विधानसभा।
जनता का फैसला है। लोगों ने महंगाई और बेरोजगारी पर मुहर लगाई है। लोग झूठे हिंदुत्व पर अपने और अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद करने पर आमादा है।
- जोत सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रत्याशी, धनोल्टी विधानसभा।
नई टिहरी। जनता का जनादेश स्वीकार है, प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और जनता का आभार। जो कमियां रह गई होगी, उसे दूर करने का प्रयास करूंगा।
-विजय सिंह पंवार, भाजपा प्रत्याशी, प्रतापनगर विधानसभा।
जनता का जनादेश है, हमने भी काफी प्रयास किया बावजूद हम पीछे रह गए। इस चुनाव में गड़बड़ी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
-धनीलाल शाह, कांग्रेस प्रत्याशी, घनसाली विधानसभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed